Live-in Partner Murder : आफताब के सिर पर खून सवार हुआ, घर से भागी श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर डाले
Live-in Partner Murder : हैवानियत की पराकाष्ठा वाले हत्याकांड में एक लिव-इन पार्टनर के मर्डर और शव के 35 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। Live-in Partner Murder delhi mehrauli forest accused aftab arrested
Live-in Partner Murder मामले में हत्या के बाद शरीर के 35 टुकड़े करने का वीभत्स कांड सामने आया है। दिल्ली की इस वारदात के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक हत्या और शव के टुकड़े करने के बाद बॉडी पार्ट्स के महरौली में अलग-अलग जगहों पर फेंकने की बात सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आई नृशंस हत्या की इस घटना में शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद मृतका के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए।

लिव इन पार्टनर की नृशंस हत्या
लिव इन पार्टनर मर्डर केस में इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आफताब के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी। आफताब का कहना है कि श्रद्धा आफताब पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
छह महीने पहले झगड़ा हुआ
सूत्रों के अनुसार विगत 18 मई को आरोपी आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान श्रद्धा चिल्ला रही थी, इसलिए उसे चुप कराने और पड़ोसी श्रद्धा की आवाज न सुन सकें, इसके लिए आफताब ने श्रद्धा का चेहरा दबा दिया। दम घुटने के कारण श्रद्धा की मौत हो गई।
DCW चीफ ने कहा- दरिंदे को कड़ी सजा मिले
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने आरोपी आफताब की फोटो के साथ ट्वीट किया। उन्होंने नृशंस वारदात पर चिंता जताई और दरिंदगी की हदें पार करने वाले आरोपी आफताब को कड़ी सजा दिलाने की अपील की।

जानलेवा हमले में मौत, शव के 35 टुकड़े किए
आवेश में श्रद्धा पर अटैक के बाद उसे मरा हुआ देखकर आफताब बुरी तरह घबरा गया। जुर्म छिपाने के लिए उसने आरी से श्रद्धा के शरीर पर 35 टुकड़े कर दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब 18 दिन तक श्रद्धा की लाश के टुकड़े बारी-बारी से दिल्ली के महरौली के जंगल में फेंकता रहा।
18 दिनों तक फ्रीज में रखे लाश के टुकड़े
आरोपियों ने शरीर के अंगों को स्टोर करने के लिए एक बड़ा फ्रिज भी खरीदा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 18 दिनों तक लाश के टुकड़ों से बदबू न आए। इंडियाटीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आफताब हर रात महरौली जाकर श्रद्धा के शरीर के अंगों को जंगल में फेंक देता था ताकि वहां के जानवर उन्हें खा सकें।
मरने से पहले फेसबुक पर फोटो शेयर करती थी श्रद्धा
ये बात भी सामने आई है कि आफताब और श्रद्धा मुंबई में एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे, हालांकि लड़की के घरवाले उसके रिश्ते से नाखुश थे। श्रद्धा और आफताब दिल्ली आने के बाद किराए के मकान में साथ रहने लगे थे। श्रद्धा अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड करती थी ताकि लड़की के घरवालों को पता चल जाए कि वह कहां है।
पिता को बंद मिला कमरा, पुलिस के पास पहुंचे
जब श्रद्धा ने कुछ दिनों तक फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया तो उसके परिवार को शक हुआ। उसके पिता करीब पांच महीने पहले दिल्ली आए थे और उस जगह गए जहां उसकी बेटी अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। हालाँकि, लोकेशन पर पहुंचने पर, श्रद्धा के पिता को ताला बंद मिला। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
तलाशी से पहले गिरफ्तार हो चुका था हत्यारा !
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपी को गिरफ्तार हुए पांच महीने हो चुके थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा बार-बार आरोपी से शादी करने के लिए कह रही थी और इसी दबाव में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।
रात दो बजे लाश के टुकड़े फेंकता था आरोपी
मानवता को शर्मसार करने वाली इस क्राइम स्टोरी पर एनडीटीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी आफताब का पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। वह हत्या के बाद शरीर के अंगों को फेंकने के लिए हर दिन आधी रात के बाद करीब 2 बजे महरौली के जंगलों की तरफ निकलता था। आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
मुंबई के कॉल सेंटर में मिले आफताब और श्रद्धा
इस रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल के आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने के बाद बॉडी के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा। 26 वर्षीय श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं। यहीं उसकी मुलाकात आफताब पूनावाला से हुई। दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और कुछ दिनों बाद ही एक साथ रहने लगे। परिवार रिश्ते के खिलाफ था, ऐसे में दोनों घर से भागने के बाद दिल्ली आ गए और महरौली के एक फ्लैट में रहने लगे।
दो महीने तक बंद रहा फोन
कुछ दिनों बाद, श्रद्धा के एक दोस्त ने श्रद्धा के भाई को बताया कि उसका फोन 2 महीने से अधिक समय से बंद है। 8 नवंबर को श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर दिल्ली आए, लेकिन फ्लैट पर ताला लगा मिला। उन्होंने पुलिस के पास अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि श्रद्धा ने उन्हें बताया था कि पूनावाला अक्सर पिटाई करता था। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया।
मर्डर में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आफताब पूनावाला ने खुलासा किया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस ने पूनावाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जंगल से कुछ शरीर के अवशेष बरामद किए गए हैं, लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि वे मानव अवशेष हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी ने शेफ के रूप में प्रशिक्षण हासिल किया है। उसने जिस चाकू का इस्तेमाल किया वह हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications