यूपी बॉर्डर के 100 मीटर के दायरे में 2 दिन बंद रहेंगी दिल्ली में शराब की दुकानें, जानिए वजह

दिल्ली, 09 फरवरी: गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ी दिल्ली की सीमाओं के 100 मीटर के दायरे में आने वाली शराब की सभी दुकानें अगले दो दिनों तक बंद रहेंगी। यह फैसला दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Liquor shops in Delhi will remain closed for 2 days within 100 meters of UP border

इस संबंध में दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने नोटिस भी जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि 8 फरवरी को शाम 6 बजे से 10 फरवरी को मतदान समाप्त होने तक और फिर 10 मार्च को मतगणना के दिन (मतदान के 48 घंटे से पहले) ड्राई डे मनाया जाएगा। यह आदेश आबकारी विभाग के उन सभी लाइसेंसधारियों के लिए अनिवार्य होगा, जिनके खुदरा विक्रेता या परिसर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दिल्ली-यूपी सीमा से दिल्ली में 100 मीटर के भीतर स्थित हैं।

पहले चरण के लिए 67 सीटों पर होना है मतदान
पहले चरण के लिए कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावाल, पुरकाजी (एससी), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (एससी), किठौर, मेरठ छावनी, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़ (एससी), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (एससी), खैर (एससी), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास (एससी), छाता, मांठ, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (एससी), एत्मादपुर, आगरा कैंट (अनुसूचित जाति), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (एससी), फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+