अब दिल्ली मेट्रो में नहीं ले जा पाएंगे बड़े बैग, जानिए वजह

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली मेट्रो ने चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर बड़े बैग ले जाने पर रोक लगा दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने बड़े लगेज पर रोक लगाई है। ये रोक दिल्ली मेट्रो के पांच बड़ें स्टेशनों पर लगाई गई है।

 Large bags barred at select Delhi Metro stations for trial run

आपको बता दें कि ये रोक परीक्षण के तौर पर लगाई गई है, जिसके तहत यात्रियों को बड़े बैग ले जाने पर रोक लगा दी गयी है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसी के दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों चांदनी चौक, आनंद विहार, शाहदरा, कश्मीरी गेट और बाराखंभा पर ये रोक लगाई गई है।

दरअसल सामानों की जांच को और पुख्ता करने के लिए इन स्टेशनों के एक्स-रे मशीनों में स्टील के फ्रेम लगाये हैं। जिसकी वजह से अब इन एक्स रे मशीनों से यात्री केवल 60 सेमी लंबी, 45 सेमी चौड़ी और 25 सेमी ऊंचाई वाले बैग ही ले जा सकेंगे। डीएमआरसी के मुताबिक इन एक्सरे मशीनों से गुजरने वाले बैंगों का वजह 15 किमी से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। ये रोक ट्रायल के तौर पर लगाई गई है। अगर परीक्षण सफल रहा तो इसे बाकी स्टेशनों पर भी लागू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+