लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, इंडिगो इंजीनियर गंभीर रूप से घायल
साउथ दिल्ली के सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर पर एक लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
दिल्ली में रविवार को एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साउथ दिल्ली में सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ।
24 वर्षीय राजवीर अपनी लेम्बोर्गिनी कार से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमे ऑटो चालक और इंडिगो इंजीनियर प्रिंस गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस गौतम पूर्वी कैलाश स्थित अपने घर से हवाई अड्डे पर अपने कार्यालय के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजवीर को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उसके मेडिकल से पुष्टि के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि उसने शराब पी थी या नहीं।
कार और ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और कार दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications