इस्तीफा देने से पहले छुट्टी पर जाने वाले थे दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग, सामने आई ये चिट्ठी
दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने केंद्रीय गृह सचिव को इस आशय का पत्र लिखा था कि वो छुट्टी पर जाने वाले हैं। हालांकि जो चिट्ठी सामने आई है उस पर किसी तारीख का जिक्र नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने बृहस्पतिवार (22 दिसंबर) की शाम अचानक से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद एक पत्र सामने आया है, जिस पर तारीख नहीं लिखी है।
उस पत्र में जंग ने 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक के लिए निजी यात्रा जाने की बात कही है। इसमें जंग ने बताया कि वो इस निजी यात्रा के लिए गोवा जाएंगे। जंग ने इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को अवगत कराया था।

जंग ने लिखा है...
जंग ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दिया है। उससे ठीक तीन दिन पहले जंग ने खुद के 7 दिन छुट्टी पर जाने की बात कही थी। पत्र में जंग ने लिखा है कि मैं इस बात की जानकारी दे रहा है कि 25 दिसबंर 2016 से 1 जनवरी 2017 तक एक निजी यात्रा के लिए मैं गोवा जा रहा हूं।
जंग ने लिखा है 'मैं रविवार (25 दिसंबर) की दोपहर को दिल्ली से जाउंगा और 1 जनवरी 2017 (रविवार) की शाम तक लौटूंगा। लिखा गया है कि मेरी अनुपस्थिति में दिल्ली के मुख्य सचिव किसी महत्वपूर्ण काम के लिए मेरे संपर्क में रहेंगे साथ ही जहां जरूरत होगी आपकी (राजर्षि महर्षि से) सलाह लेंगे।
बता दें कि 65 वर्षीय जंग ने 9 जुलाई 2013 को दिल्ली के उप-राज्यपाल का पद संभाला था। पूर्व आईएएस अधिकारी जंग इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया के वाइस चांसलर थे।
किया पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल और जनता का शुक्रिया अदा
केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया है। इस्तीफे में जंग ने बताया है कि वो अपने पहले प्यार यानी एकेडमिक्स की ओर लौटना चाहते हैं।
जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली और केंद्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई। साथ ही जंग के बाद दिल्ली को अगला उप-राज्यपाल कौन मिलेगा, इस पर भी बहस छिड़ गई।
शुक्रवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंग से मुलाकात करने के बाद कहा कि केजरीवाल ने कहा कि यह नाश्ते पर हुई मुलाकात थी।
लजी के इस्तीफे के कारणों पर पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि नजीब जंग ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा का उनसे कोई कनेक्शन नहीं है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications