दिल्ली: खान मार्किट में ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग के मुख्य आरोपी नवनीत कालरा का ऑडियो क्लिप आया सामने
ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग के आरोपी नवनीत कालरा का ऑडियो वायरल, कह रहा- मुझे लाखों कॉल आ रही
नई दिल्ली, 8 मई। दिल्ली की खान मार्किट में पुलिस ने शुक्रवार को 500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं। जिनकी मौजूदा कोरोना संकट में कालाबाजारी की जा रही थी। यहां स्थित खान चाचा रेस्टोरेंट से काफी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए हैं। इस रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को ही ऑक्सीजन की ब्लैक मार्किटिंग के इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। नवनीत कालरा छापेमारी के बाद से फरार है, इस बीच उसकी एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है।

नवनीत कालरा का जो ऑडियो क्लिप आया है। उसमें वो कहा रहा है कि, मेरे पास लाखों कॉल आ रहे हैं, मैं सबका जवाब नहीं दे सकता हूं। डिटेल्स आपको मैसेज में भेज दी हैं, जिसमें मॉडल की जानकारी है। एक व्यक्ति पर एक मशीन मैं खान मार्केट वालों को दे सकता हूं. घर के यूज के लिए अगर किसी को मशीन चाहिए तो मशीन तीन बजे तक ब्लॉक ब्लॉक होगी। मशीन सारी खत्म हो रही है। मुझे कॉल्स और फॉरवर्ड ना करें। मेरे ऊपर बहुत प्रेशर है। इस ऑडियो की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। हालांकि इसे नवनीत कालरा का ही बताया जा रहा है और ये वायरल है।
परिवार समेत फरार है कालरा
खान मार्किट में दिल्ली पुलिस की रेड के बाद से ही नवनीत कालरा अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। उसका परिवार भी अंडरग्राउंड है। दिल्ली पुलिस ने नवनीत कालरा के कई संभवित ठिकानों पर दबिश दी है। दिल्ली पुलिस की टीम कालरा की तलाश में है लेकिन उसके हाथ अभी खाली हैं।
शुक्रवार को दी थी दबिश
Recommended Video
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए खान मार्केट इलाके में छापेमारी के दौरान 500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि नवनीत कालरा ही खान चाचा रेस्टोरेंट, टाउन हॉल रेस्टोरेंट और दयाल ऑप्टिकल्स के मालिक हैं। उसके ठिकानों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications