दिल्ली में कमर्शियल व्हीकल को 24 घंटे मिल सकेगी एंट्री, केजरीवाल सरकार नई पॉलिसी पर कर रही है काम

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार का इन दिनों 'स्विच दिल्ली अभियान' लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति जागरूक कर रहा है। राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार कई तरह की फायदेमंद घोषणाएं कर रही है। इस बीच सरकार ने कमर्शियल व्हीकल चलाने वाले लोगों से भी कहा है कि अगर वो अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील करते हैं राजधानी में उन्हें 24 घंटे आने की अनुमति होगी। दिल्ली सरकार ने सभी कमर्शियल वाहन मालिकों से 2023 तक आधे और 2025 तक सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील करने की अपील की है।

Delhi Traffic

दिल्ली में कमर्शियल गाड़ियों के लिए नहीं होगा नो एंट्री का झंझट

दिल्ली सरकार अभी एक योजना पर काम कर रही है। उस योजना के अंतर्गत आने वाले माल वाहक वाहन दिल्ली की सड़कों पर बिना किसी रोक-टोक के पीक ऑवर्स में भी 24 घंटे सड़कों पर चल सकेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल वाली कमर्शियल गाड़ियों को नो एंट्री के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

कमर्शियल व्हीकल मालिकों को EV पॉलिसी के प्रति किया जाएगा जागरूक

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा कि स्विच दिल्ली अभियान के 7वें सप्ताह में वाणिज्यिक वाहन मालिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल और दिल्ली ईवी नीति के बारे में जागरूक किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर कमर्शियल वाहन बड़ी संख्या में चलते हैं और वो पॉल्यूशन का कारण भी बनते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में कमर्शियल इलेक्ट्रिक दुपहिया-तिपहिया वाहन, कैब, मालवाहक वाहनों की खरीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही ऐसी गाड़ियों को आसान वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+