दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में होंगे 6 वैक्सीनेशन सेंटर, 12 घंटे तक लगाया जाएगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली। देश में एक तरफ कोरोना का टीकाकरण अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में केस फिर से बढ़ने लगे हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने तो वैक्सीनेशन सेंटर को बढ़ाने का फैसला ले लिया है। केजरीवाल सरकार ने तय किया है कि दिल्‍ली के सभी सरकारी अस्‍पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जाएं और इसके लिए सरकार ने 22 मार्च तक का समय दिया है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal बोले- Corona Vaccine मिले तो 3 महीने में Delhi को लग जाएगा टीका | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    आदेश का पालन नहीं हुआ तो गंभीरता से होगी कार्रवाई

    स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्‍ली के हर सरकारी अस्‍पताल में कम से कम 6 कोरोना वैक्‍सीनेशन सेंटर बनाए जाएं। इसके अलावा हर सेंटर पर कम से कम दो वैकसीनेटर भी तैनात रहें, जो लोगों को टीका लगाने का काम करें। आदेश में कहा गया है कि हर सेंटर पर कम से कम 200 वैक्‍सीन लगाना भी जरूरी होगा। ये सभी आदेश लागू करने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया है और अगर इसके बाद इनमें से कोई सा भी आदेश लागू नहीं होता है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

    12 घंटे होगा वैक्सीनेशन

    आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने सरकारी हो या फिर प्राइवेट सभी अस्पतालों में 12 घंटे तक वैक्‍सीनेशन होने का ऐलान किया था। सरकार ने वैक्सीनेशन का समय सुबह 9 से लेकर रात 9 बजे तक रखा है। सरकार की ये घोषणाएं ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के लिए की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+