ईडी के समन पर बोली केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी, भारत में किसी की इतनी जांच नहीं हुई
Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि शराब पॉलिसी से जुड़े मामले में ईडी की जांच आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने का प्रयास है। इधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को नजर अंदाज करते हुए 10 दिन के विपश्यना शिविर के लिए चले गए हैं।

गुरुवार को आतिशी ने अपने बयान में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल भेजा गया समन राजनीति से प्रेरित है, यह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। उन्होने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि ईडी दो साल से इस मामले की जांच कर रही है। भारत के इतिहास में किसी अन्य नीति की इतनी जांच नहीं हुई हैं, जितनी दिल्ली शराब पॉलिसी पर की गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद ईडी को कोई सबूत नहीं मिला। आतिशी ने कहा कि 2 साल की जांच के बाद भी सीबीआई या ईडी को गलत तरीके से अर्जित धन का एक पैसा भी नहीं मिला है।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी इतने में नहीं थमी। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि ईडी ने मनीष सिसौदिया (पूर्व डिप्टी सीएम) के आवास, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर छापेमारी की, किन्तु कुछ नहीं मिला। फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वह अब अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आप की वृद्धि और लोकप्रियता को रोकने के लिए ऐसा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार जब्त वाहनों के लिए जल्द नई नीति लाने की कर रही तैयारी












Click it and Unblock the Notifications