CM केजरीवाल का बड़ा फैसला, भागीरथी प्लांट का होगा रेनोवेशन, दिल्लीवासियों को 24 घंटे मिलेगा पानी

Kejriwal Government Initiative: दिल्ली सरकार ने भागीरथी प्लांट की 40 साल पुरानी पानी पाइप लाइन को बदलने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार की तरफ से 40 साल पुरानी पाइल लाइन को बदला जाएगा। इस 20KM लंबी पाइप लाइन के बदलने से पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों तक 130 MGD साफ़ गंगाजल पहुंचाया जा सकेगा। दिल्ली वालों को 24x7 पानी मुहैया कराने की दिशा में यह फैसला एक मील का पत्थर साबित होगा।

kejriwal water treatment plant

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना को भी बताया। उन्होंने कहा कि आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत केशोपुर व नजफगढ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोज़ाना साफ़ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30% तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ़ करने में बहुत मददगार साबित होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यमुना के पानी को साफ़ करने की दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मजूर किए गए। इनमें बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एडमिशन फेज-3 शेड्यूल, पहली मैरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+