गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जायजा लेने पहुंचे केजरीवाल, कूड़ा हटाने के काम में तेजी लाने के लिए सुझाया उपाय
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने तीन कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने का वादा किया है। इस कूड़े को हटाने की कवायद आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधित्व वाली MCD ने शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाकर जायजा लिया। वहां पर कूड़ा के हटाने के काम की धीमी स्पीड से केजरीवाल नाखुश दिखे। उन्होंने बताया कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से साइट पर कूड़ा हटाने का धीमा चल रहा है।

केजरीवाल ने बताया कि आज मैं गाजीपुर लैंडफिल साइट पर चल रहे कूड़ा हटाने के काम को देखने गया। यहां पर काम बहुत धीमा चल रहा है और काम संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बताया यहां पर लगभग 80/90 लाख टन कूड़ा है टॉरगेट के लिहाज से गति बहुत धीमी है। अब तक 15 लाख टन कूड़ा उठ जाना चाहिए था लेकिन अभी तक केवल सवा 5 लाख टन कूड़ा ही हट पाया है।
सीएम ने बताया कि काम में धीमी गति का कारण तीन कंपनियों का ज्वॉइंट वेंचर हैं, ये कूड़ा उठाने का काम जब से चल रहा है तभी से तीनों कंपनियों के बीच झगड़ा चल रहा है। साइट पर काम रही कंपनी के अंदरुनी झगड़े और MCD की स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं हो पाने के कारण काम बहुत धीमा चल रहा है।
केजरीवाल ने कहा काम में तेजी लाने के लिए MCD को यहां 2 और एजेंसियों को लगाना होगा। एमसीडी को दो और एजेंसियों को इस काम के लिए हायर करने का प्लान हो रहा है। सीएम ने कहा स्पीड में कूड़ा हटाने के लिए अगर और एजेंसियां हायर करनी पड़े तो की जाए ।
हालांकि सीएम केजरीवाल ने बताया कि कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट लेने के लिए स्टैंडिंग कमेटी के अप्रूवल की आवश्यकता होती है और वो आर्डर सुप्रीम कोर्ट में रिजर्व हैं। सुप्रीम कोर्ट कोर्ट से स्टैंडिंग कमेटी के लिए जैसे ही आदेश आएगा उसके बाद तुरंत कमेटी के लिए कवायद शुरू हो जाएगी। स्टैंडिंग कमेटी का गठन होने के बाद दो एजेंसियों को कूड़ा उठाने के काम में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद ये काम में स्पीड आएगी।
आज ग़ाज़ीपुर लैंडफ़िल साइट पर चल रहे कूड़ा हटाने के काम को देखने गया। यहाँ काम धीमा चल रहा है जो संतोषजनक नहीं है। इस साइट पर काम में तेज़ी लाने के लिए MCD को यहाँ 2 और एजेंसियों को लगाना होगा। pic.twitter.com/qrBxnT7VNQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications