केजरीवाल ने "तानाशाही" खत्म करने के लिए वोटरों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए आज शनिवार 1 जून को मतदान हो रहा है। देश के 8 राज्‍यों की 57 सीटों पर सातवें चरण के तहत मतदान हो रहे हैं। मतदान के बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं से लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की है।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से "लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

delhi cm

सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा "लोकतंत्र के इस महान पर्व में आज देश अंतिम चरण में मतदान करेगा। आप सभी से अनुरोध है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। "स्वयं भी वोट देने जाएं और अपने पड़ोसियों को भी साथ ले जाएं। तानाशाही हारेगी और लोकतंत्र जीतेगा।"

बता दें दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 मई 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी अदालत ने उन्हें लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के एक दिन बाद 2 जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने देशभर में व्यापक प्रचार किया और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने और केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाया।

बता दें आज चुनाव के अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है।

पिछले छह चरणों में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आज ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी, जिसके लोकसभा चुनाव के परिणाम चुनाव आयोग घोषित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+