कंझावला केस: 'होटल में अंजलि और उसकी दोस्त कर रही थीं लड़ाई, 2 लड़के भी थे साथ', होटल मैनेजर ने किए कई खुलासे

कंझावला केस: दिल्ली में कंझावला मार्ग पर 31 दिसंबर की रात 3-4 बजे के बीच स्कूटी सवार युवती अंजलि (20) को एक कार ने टक्कर मारी। जिसके बाद उसका पैर कार में फंसा और वह 12km तक घसीटाती रही और उसकी मौत हो गई।

Delhi Kanjhawala Accident

Delhi Kanjhawala Accident Case Update: दिल्ली कंझावला एक्सीडेंट मौत मामले कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब उस होटल के मैनेजर ने सारी बातें सामने रखी है, जिसके होटल में 31 दिसंबर की रात मृतका 20 वर्षीय अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ गई थी। ओयो रूम्स (OYO) के होटल मैनेजर ने कहा, ''दोनों लड़कियां आपस में झगड़ा कर रही थीं। दोनों को जब मैंने बोला कि होटल के अन्य स्टाफ आपके झगड़े से परेशान होंगे तो वह होटल के बाहर निकल एक-दूसरे से लड़ाई करने लगीं। दोनों एक-दूसरे के लिए अपशब्द का भी इस्तेमाल कर रही थीं। इसके बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर चली गईं।'' होटल मैनेजर ने ये भी कहा है कि दोनों लड़कियों के साथ दो लड़के भी थे।

ये उसी होटल मैनेजर का बयान है, जिनका होटल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अंजलि और उसकी दोस्त होटल के बाहर से स्कूटी पर बैठकर जाते हुए दिख रही हैं।

दो लड़के भी थे अंजलि और निधि के साथ: होटल मैनेजर

दो लड़के भी थे अंजलि और निधि के साथ: होटल मैनेजर

ओयो रूम्स होटल के मैनेजर ने मंगलवार (03 जनवरी) को पुलिस को बताया कि 01 जनवरी के तड़के कथित तौर पर एक्सीडेंट में मरने वाली 20 वर्षीय महिला अंजलि ने अपने दोस्त निधि के साथ होटल में चेक इन किया था, लेकिन दोनों में बहस हो गई थी। दोनों के साथ दो लड़के भी थे। दोनों ने दो अलग-अलग रूम बुक किया था।

होटल मैनेजर ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि दोनों लड़कियां पहले भी उनके होटल में आ चुकी थीं। होटल मैनेजर ने यह भी बताया कि उस दिन कोई इवेंट उस होटल में नहीं था। दोनों लड़कियां अपने पर्सनल कारणों से या शायद न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आई थीं।

अंजलि के साथ बात करने वालें लड़कों को पुलिस ने लिया हिरासत में

अंजलि के साथ बात करने वालें लड़कों को पुलिस ने लिया हिरासत में

सीसीटीवी में दोनों लड़कियों के साथ कुछ लड़कों को भी बातचीत करते हुए देखा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

पुलिस ने कहा कि मृतका अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की निधि भी थी। हादसे के बाद वह मौके से चली गई। अब हमारे पास घटना का चश्मदीद गवाह है। उसका बयान 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया जाएगा।

नहीं हुआ था मृतका का यौन शोषण

नहीं हुआ था मृतका का यौन शोषण

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (जहां पोस्टमार्टम हुआ) के हवाले से सुत्रों ने कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई चोट नहीं पाई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जल्द ही दिल्ली पुलिस को सौंपी जाएगी। आगे की जांच के लिए मृतका के जींस के टुकड़े और सैंपल संरक्षित कर लिए गए हैं।

कितने नशे में थे आरोपी इसकी भी होगी जांच

कितने नशे में थे आरोपी इसकी भी होगी जांच

मंगलवार को एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी पांच आरोपियों के रक्त के नमूने शराब के उपयोग की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजे गए हैं। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने कंझावला मौत मामले में पांच आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन से पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+