'केजरीवाल जी ये तानाशाही है, बंदर को उस्तरा मिल जाए तो वह यही करेगा', बग्गा की गिरफ्तारी पर भड़के विजयवर्गीय
'केजरीवाल जी ये तानाशाही है, बंदर को उस्तरा मिल जाए तो वह ऐसे ही करता है', बग्गा की गिरफ्तारी भड़के विजयवर्गीय
नई दिल्ली, 06 मई: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार (06 मई) की दोपहर दिल्ली से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली पुलिस को अब तजिंदर पाल सिंह बग्गा को सौंप दिया गया है। हरियाणा कुरुक्षेत्र के ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह ने पूरे घटना पर कहा है, हरियाणा पुलिस चीजों का सत्यापन कर रही है। तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का वीडियो पुलिस के पास है। मोहाली में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। हमने उनको जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भी भेजा था जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया है। अब इस पूरे मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को तानाशाह कहा है।
Recommended Video

'जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है...'
कैलाश विजयवर्गीय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी की ये तानाशाही है, जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है। वह किसी की भी हजामत करने लगता है। इस प्रकार की पुलिस दुरुपयोग की हम निंदा करते हैं।''

बग्गा की मां बोलीं- पंजाब पुलिस ऐसी गुंडागर्दी करेगी...?
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां कमलजीत कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने तजिंदर बग्गा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पंजाब पुलिस के हाथ में है तो क्या करेंगे ऐसी गुंडागर्दी। हमने कहा कि किसी की पीड़ा का मजाक उड़ाना और कश्मीर फाइलों का मजाक उड़ाना सही नहीं है और उन्हें (आम आदमी पार्टी) माफी मांगनी चाहिए। जैसा कि उन्होंने माफी नहीं मांगी, उन्होंने (तेजिंदर बग्गा) कहा कि भाजयुमो उन्हें शांति से नहीं रहने देगा।''

'तजिंदर के पापा को पुलिस ने मारा...'
बग्गा की मां कमलजीत कौर ने कहा, ''सुबह जब पुलिस घर पर आई और वह तजिंदर को ले जाने लगे। तजिंदर के पापा घबरा गए और उन्होंने जैसे ही पूरे घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने (पुलिस) उनको मारा और फोन छीन लिया ताकि वो वीडियो नहीं बना सके। यहां तक तजिंदर को पगड़ी भी नहीं पहनने दिया...ये तो अपहरण के साथ-साथ हमारे धर्म का भी अपमान किया गया है।''

बग्गा के पिता बोले- पंजाब पुलिस ने मुझे पंच मारा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा, ''पंजाब पुलिस ने मुझे पंच मारा है, जिसके खिलाफ मैंने एफआईआर दर्ज करवाया है। दिल्ली पुलिस सही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जो सहयोग दिया है उसके लिए उनका धन्यवाद।''
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की वकील मोनिका अरोड़ा ने कहा, ''पुलिस ने कोई प्रक्रिया फॉलो नहीं किया। बग्गा के पिता ने बताया कि लोगों से उन्हें और उनके परिवार को खतरा है। इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications