पाकिस्तान को लेकर जिस बयान ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां, उसपर अब क्या बोले जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान को लेकर कहा कि, उनके इस बयान की सीमा पार के दर्शक भी खूब तारीफ कर रहे रहे हैं। वीडियो में गीतकार को पाकिस्तान को नसीहत देते हुए देखा जा सकता है।

Javed Akhtar

Delhi: मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जावेद अख्तर ने पाकिस्तान (Pakistan) को नसीहत देते हुए कहा कि, मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि, उनके इस बयान की सीमा पार के दर्शक भी खूब तारीफ कर रहे रहे हैं।

पाकिस्तान के लाहौर में जावेद अख्तर के बयान पर बजी तालियां
दरअसल, पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित 'फैज फेस्टिवल' में पहुंचे जावेद अख्तर ने उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में एक कार्यक्रम में मुंबई के 26/11 हमले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। NDTV से बातचीत में जावेद अख्तर से इस बारे में खास बातचीत की। अख्तर ने अपने बयान को लेकर कहा कि जो सच है उसे झूठलाया नहीं जा सकता। बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के कार्यक्रम में जहां मैंने ये बात कही, वहां करीब 3 हजार लोग मौजूद थे, और वे सभी मुझसे सहमत थे। वहां कई ऐसे लोग हैं जो भारत की प्रशंसा करते हैं, हमारे साथ संबंध बनाना चाहते हैं। सबने मेरी बात पर तालियां बजाईं।

पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर क्या बोले जावेद अख्तर
उन्होंने कहा कि, 'हम देशों को अखंड मानते हैं। हम उन लाखों लोगों से कैसे जुड़ सकते हैं जो भारत से जुड़ना चाहते हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या यह वार्ता में शामिल होने का सही समय है, अख्तर ने कहा, 'मुझमें उस तरह की (इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए) क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'जो लोग सत्ता में हैं, जो उस पद पर हैं, वे समझते हैं कि क्या हो रहा है, क्या स्थिति है और इसके बारे में कैसे जाना है। पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी लोग, पाकिस्तानी प्रतिष्ठान एक ही पृष्ठ पर नहीं हैं।'

जब एक दर्शक ने जावेद अख्तर से पूछा सवाल
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि बातचीत के लिए बीच का रास्ता चाहिए, उन्होंने कहा, 'जो लोग देश को चलाते हैं वे बेहतर जानते हैं। मेरी जानकारी बहुत कम है। भारत में हमारे पास पाक लोगों के बारे में बहुत सीमित जानकारी है। उनके साथ भी ऐसा ही है।' वायरल हुए वीडियो में अख्तर दर्शकों में से किसी को जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं, 'आप इतनी बार पाकिस्तान गए हैं. जब आप वापस जाते हैं तो अपने लोगों को बताते हैं कि ये अच्छे लोग हैं। ये सिर्फ बमबारी नहीं कर रहे हैं, हमें माला और प्यार से बधाई भी दे रहे हैं?'

ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में घुसकर कही ऐसी बात, लाहौर वालों के मुंह पर लग गए ताले, वीडियो हो रहा है वायरल

Recommended Video

    Javed Akhtar ने Lahore Faiz Festival में Pakistan को सुना दी खूब खरी-खरी | वनइंडिया हिंदी

    दर्शक के सवाल का जावेद अख्तर ने दिया जवाब
    अख्तर ने जवाब दिया, 'हमें एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा।' "माहौल तनावपूर्ण है, इसे शांत किया जाना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वे (हमलावर) नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। वे अभी भी आपके देश में खुले घूम रहे हैं। हिन्दुस्तानी के दिल में गुस्सा है, आप शिकायत नहीं कर सकते। 'सोशल मीडिया पर सभी ने उनकी टिप्पणियों की सराहना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+