जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में घुसकर कही ऐसी बात, लाहौर वालों के मुंह पर लग गए ताले, वीडियो हो रहा है वायरल

Javed Akhtar In Lahore: पाकिस्तान के लाहौर में हुए 'फैज फेस्टिवल 2023' में जावेद अख्तर ने हिस्सा लिया था। इस दौरान जब उनको बोलने का मौका मिला तो उन्होंने पाकिस्तान को अच्छे से धो डाला।

javed akhtar

Javed Akhtar In Lahore: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल जावेद अख्तर फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। खबर है कि जावेद अख्तर फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। वहीं कुछ लोगों को जावेद अख्तर का पाकिस्तान जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उनके इस पाकिस्तान टूर की देशभर में खूब चर्चा हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद अख्तर पाकिस्तान के कलाकारों के साथ बैठकर फैम जैम सेशन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा जावेद अख्तर ने पाकिस्तन से भी कई सवाल किए हैं जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

अली जाफर के साथ वीडियो हुआ वायरल

फेमस गीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर के साथ बैठे हुए हैं। इस वीडियो में अली जाफर गीतकार जावेद अख्तर के सामने घुटने के बल बैठकर गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में जावेद अख्तर और अली जफर के अलावा कई और पाकिस्तानी कलाकार भी नजर आ रहे हैं जो इस खूबसूरत शाम का लुत्फ उठा रहे हैं।

पाकिस्तानी कलाकारों ने ऐसे किया अभिवादन

पाकिस्तानी कलाकारों ने ऐसे किया अभिवादन

अली जफर ने कहा- मुझे मौका मिला है लेजेंड्री गीतकार जावेद अख्तर साहब के सामेन गाना गाने का लेकिन मैं उनके सामने ठीक से गा ही नहीं पा रहा हूं। जबकि ये मेरा फेवरेट गाना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी कलाकारों ने चारों ओर से जावेद अख्तर को घेर रखा है और जिस तरह से वे उनके आसपास बैठे दिख रहे हैं, उससे जाहिर है कि हर एक कलाकार के दिल में उनके लिए एक खास जगह है।

जावेद अख्तर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

जावेद अख्तर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

आपको बता दें कि कई लोगों को जावेद अख्तर का पाकिस्तान जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे में उनके वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बस बंद करो ये सब प्लीज। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- जावेद अख्तर ड्रामेबाज हो गए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये पाकिस्तानी इंडियन सिलेब्रिटीज के सामने चाहे एक्टर हो या क्रिकेटर्स, इतने क्रेजी क्यों हो जाते हैं। वहीं कई लोगों को ये महफिल काफी अच्छी भी लग रही है। ये लोग कलाकारों के इस ग्रुप पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

पाकिस्तान को लेकर जावेद अख्तर ने कही ये बात

जावेद अख्तर अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह कई बार कुछ तरह का सच बोल जाते हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं। इस बार वह पाकिस्तान में अपनी दहाड़ से सबको खामोश कर आए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के लाहौर में हुए 'फैज फेस्टिवल 2023' में जावेद अख्तर ने हिस्सा लिया था। इस दौरान जब उनको बोलने का मौका मिला तो उन्होंने पाकिस्तान को अच्छे से धो डाला। उन्होंने वीडियो में कहा- हम यहां तकल्लुफ से काम नहीं लेंगे। हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन्स किए। मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन्स किए। आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ।

जावेद अख्तर के बयान से लाहौर वालों के उड़े होश

जावेद अख्तर के बयान से लाहौर वालों के उड़े होश

जावेद अख्तर ने वीडियो में आगे कहा - तो हकीकत ये है। चलिए हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें। उससे कुछ सॉल्व नहीं होगा। अहम बात ये है कि आजकल जो इतना ये गर्म है फिजा वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई के लोग हैं। हमने तो देखा हमारे शहर में कि कैसे हमला हुआ था। तो वो लोग तो नॉर्वे से तो नहीं आए थे। न इजिप्ट से आए थे। उन्होंने कहा- वो लोग अभी-भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो अगर ये शिकायत एक हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+