'थाने में हिरासत के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बनाई हमारी प्राइवेट वीडियो', रिहाई के बाद विनेश फोगाट का आरोप
Vinesh Phogat alleges Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी थाने से रिहाई के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने महिला पहलवानों के निजी वीडियो बनाए हैं।

Delhi Wrestlers March News: नए संसद की तरफ मार्च के लिए निकले पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार दोपहर को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद अब कुछ पहलवानों को रिहा कर दिया है। पहलवानों को कालकाजी थाने से रिहा किया गया। जिसके बाद पहलवान विनेश फोगट ने पुलिस अधिकारियों पर थाने के अंदर प्राइवेट वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट ने बताया कि पुलिस ने उनको साक्षी मलिक और संगीता फोगट को रिहा कर दिया है। बाकी पहलवान अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने महिला पहलवानों के निजी वीडियो बनाए हैं।
'अधिकारियों ने बनाई पर्सनल फोन में वीडियो'
Recommended Video
अपने बयान में विनेश फोगट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उनको वीडियो रिकॉर्डिंग के बारे में बताया नहीं, जो व्यक्तिगत सुरक्षा और गोपनीयता का उल्लंघन है। विनेश के मुताबिक कोई व्यक्ति अपने फोन से वीडियो बना रहा था, जिसमें हिरासत में ली गई लड़कियों की गतिविधियों और व्यवहार को कैप्चर किया गया था।
'विरोध करने पर हमें दबाया गया'
विनेश ने कहा, "सिक्योरिटी के लिए हमारी वीडियो बनाई गई थी। लेकिन अपने पर्सनल फोन चोरी से 7-8 वीडियो बनाना, लड़की किस पोजीशन में बैठी हैं। क्या कर रही है, वो सरासर बहुत गलत है। हमने उसका विरोध भी किया अंदर की ये गलत है, लेकिन उन्होंने हमें दबाते हुए कहा कि ऐसा होता है, हमने सिक्योरिटा के लिए बनाई है। विनेश ने कहा कि इस तरह के पर्सनल मोबाइल में बनाई गई वीडियो को लेकर हम अपने वकील से बात करेंगे।
आपको बता दें कि रविवार दोपहर में नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच जंतर-मंतर तक मार्च निकालने जा रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प देखी गई। और फिर जबरदस्ती पहलवानों को पुलिस ने बस में डालकर हिरासत में लिया, जिनको शाम 7 बजे के बाद रिहा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications