Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहलवान सागर धनखड़ के हत्यारोपी सुशील कुमार का फरार साथी 8 महीने बाद चढ़ा हत्थे, रखा था इनाम

नई दिल्ली। राजधानी स्थित छत्रसाल स्टेडियम के पास पिछले साल पहलवान सुशील कुमार और उसके साथियों द्वारा बेरहमी से मारे गए सागर धनखड़ मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसकी पहचान सुल्तानपुर निवासी प्रवीण डबास के रूप में हुई है। वह सुशील कुमार का सहयोगी रहा है। पुलिस का कहना है कि, वह करीब 24 साल का है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Sushil Kumar

डीसीपी स्पेशल सेल जसमीत सिंह के मुताबिक, प्रवीण डबास पिछले 8 महीने से फरार था। वह उन लोगों में शामिल है, जिनका नाम सागर धनखड़ हत्याकांड में दर्ज हुआ था। डीसीपी स्पेशल सेल ने बताया कि, प्रवीण सुशील पहलवान का ही साथी है और वह हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसके बारे में पुलिस को इनपुट मिला था वो रात के समय अपने साथियों से मिलने के लिए गांव आने वाला है। जिसके बाद उसे ट्रैप कर दबोचा गया। पकड़े जाने पर वह भागने की कोशिश कर रहा था।

Sushil Kumar

पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया था कि, जिन लोगों ने बीते साल सागर धनकड़, सोनू महाल, अमित व अन्य पर जानलेवा हमला किया, वो वारदात सुशील कुमार के कहने पर अंजाम दी गई थी। घटनास्थल पर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में खुद सुशील कुमार हाथों में डंडा लिए दिखा। उसके साथियों ने तो गोली भी चलाईं। उनके हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सागर धनकड़ ने वारदात के अगले दिन सुबह हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था।

wrestler Sagar Dhankhar

हत्याकांड के बाद सुशील कुमार छिप गया और कई स्थानों पर भागते फिरा। हालांकि, पुलिस और एजेंसियां उसकी तलाश में पूरी ताकत से जुटी थीं। आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। सुल्तानपुर निवासी प्रवीण डबास से पहले तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं, पुलिस ने प्रवीण की गिरफ्तारी पर पचास हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस के मुताबिक, वह सुशील पहलवान का साथी है, जो आठ महीने से फरार चल रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+