क्या LG साहब कोलकाता दुष्कर्म जैसी खतरनाक घटना का कर रहे इंतजार? आप सांसद ने उपराज्यपाल से क्यों पूछा ये सवाल

New Delhi: AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि BJP के LG के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। LG साहब शोषण करने वाले MS को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के ख़िलाफ़ जांच करा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसलिए ही LG साहब को ट्रांसफ़र-पोस्टिंग का अधिकार दिया है कि वह महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों का संरक्षण कर सकें।

जांच कमिटी पर लगाए आरोप

संजय सिंह ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, इस मामले में जांच के लिये 4 महीने बाद Internal जांच कमिटी बनाई जाती है। जिस पीड़ित महिला ने अपने यौन शोषण की शिकायत की और सबूत दिए तो उसी महिला डॉक्टर के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी। तमाम प्रताड़नाओं के बाद भी महिला झुकी नहीं और कमिटी के सामने सबूत रखे। मई महीने के दौरान जांच में यौन शोषण के आरोप सही पाये गये लेकिन BJP के LG साहब ने आरोपी MS के ख़िलाफ़ कोई एक्शन नहीं लिया। क्या BJP ने अपने LG और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को केवल इसलिए बिठा रखा है कि वह महिला डॉक्टर का यौन शोषण करने वाले MS को बचाएं?

Sanjay Singh

आगे आप सांसद ने कहा कि LG विनय सक्सेना साहब क्या कोलकाता जैसी ख़तरनाक घटना का इंतज़ार कर रहे हैं? जिस MS पर अभी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, उसके ऊपर और भी यौन शोषण करने के आरोप हैं। BJP के LG और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार उसे बचा रहे हैं। पीड़ित महिला ने जब MS पर यौन शोषण के आरोप लगाए तब महिला का ही ट्रांसफ़र कर दिया गया और ऑर्डर में लिखा गया कि महिला ने आरोप लगाए हैं, इसलिए इनका ट्रांसफ़र किया जा रहा है। एलजी जसाव देंगे इसका?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+