'INDIA' गुट में फूट! अक्रामक हुई कांग्रेस ने दिल्‍ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान,AAP क्‍या बोलीं

INDIA alliance mai Foot? लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में एनडीए को सत्‍ता से उखाड़ फेंकने का सपना संजोए देश की 26 विपक्षी पार्टियां लामबंद हुईं और I.N.D.I.A नाम का गठबंधन बनाया। आम चुनाव के दौरान पार्टियों के बीच राज्‍यों में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बातचीत शुरू भी नहीं हुई थी कि इसके पहले ही विपक्षी पार्टियों के इंडिया नाम के इस गठबंधन में फूट पड़ती नजर आ रही है।

INDIA alliance mai Foot

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने अक्रामक रुख अपनाते हुए देश की राजधानी दिल्‍ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिस पर आप आगबबूला हो गई है।

इंडिया गठबंधन और आप को लगा बड़ा झटका

भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्‍ता से बेदखल करने की रणनीति बना रही 26 राजनतिक दलों का प्रति‍निधित्‍व कर रही कांगेस पार्टी का ये ऐलान दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी यानी आप के साथ इस विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है।

कांग्रेस ने की ये अहम बैठक

बता दें दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल के अलावा कांग्रेस के अन्‍य सीनियर नेता मौजूद थे। जिसमें कांग्रेस ने दिल्‍ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने किया ये खुलासा

कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्‍ता अलका लांबा ने इस बैठक के बारे में न्‍यूज एजेंसी से बात करते हुए खुलासा करते हुए कहा कि हमारी तीन घंटे तक चली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ओर दीपक बाबरिया मौजूद थे। उन्‍होंने हमें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करने का आदेश दिया है। बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी दिल्‍ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा आम चुनाव होने में महज 7 महीने बाकी बचे है तो सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा गया है।

"2025 में केजरीवाल सीएम ना बनें हमारी ये पूरी कोशिश रहेगी"

दिल्‍ली में आप के साथ गठबंधन कर क्‍या कांग्रेस चुनाव लड़ेगी? इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करके एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हमारी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई बातचीत नही हुई है। हमारा रास्‍ता साफ है हम पोल खोल यात्रा से कोशिश कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों को एक्सपोज करें। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि 2024 में हम चुनाव जीतेंगे और 2025 में अरविंद केजरीवाल सीएम ना बने ये हमारी पूरी कोशिश रहेगी।

आप ने दिया ये जवाब

वहीं आप पार्टी ने इस पर पटलवार करते हुए कहा दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा नहीं हुई हुई है,उस पर बात होने के बाद ही तस्‍वीर साफ होगी। इसके साथ ही आप प्रवक्‍ता ने कहा कि अलका लांबा और अनिल चौधरी कांग्रेस के छुटभैय्या नेता है जिनकी पिछले चुनाव में जमानत तक जब्त हो गई थी। दोनों के अगर वोट मिला भी दिए जाएं तो भी वो नहीं जीतेंगे। उन्‍होंने कहा आप सभी सातों सीटों के लिए तैयारी करेगी? इस पर हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

कांग्रेस प्रवक्‍ता अलका लांबा के बयान के कुछ घंटे बाद पार्टी ने किया खंडन

हालांकि दिल्ली कांग्रेस को सभी सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को लेकर दिए गए अलका लांबा के बयान पर एआईसीसी दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अलका लांबा एक प्रवक्ता हैं लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। '' प्रभारी ने दावा किया कि कांग्रेस की आज हुई बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+