भारत में अवैध रूप से रह रहे थे 2 बांग्लादेशियों समेत 15 विदेशी, गिरफ्तारी के बाद डिपोर्टेशन के आदेश

Illegal Stay in India: दिल्ली पुलिस की सख्त निगरानी और ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते अवैध रूप से भारत में रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें बांग्लादेश, नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट जैसे देशों के लोग शामिल हैं, जो वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी दिल्ली में रह रहे थे।

पुलिस ने यह कार्रवाई मोहन गार्डन और उत्तम नगर जैसे इलाकों में की, जो हाल ही में अवैध विदेशी नागरिकों के ठिकाने के रूप में चिन्हित किए गए हैं। अब इन सभी को तय प्रक्रिया के तहत उनके-अपने देश भेजने की तैयारी चल रही है।

Illegal Stay Delhi Police Action

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है जो भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे थे। यह अभियान राजधानी के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में चलाया गया।
ये भी पढ़ें: MP को मिली एक बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किया डॉ अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ

कौन-कौन पकड़े गए?

पकड़े गए लोगों में 12 नाइजीरियाई, 2 बांग्लादेशी और 1 आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी लोग वीजा की वैधता खत्म होने के बाद भी भारत में रुके हुए थे।

डिटेंशन सेंटर भेजा गया

इन सभी विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। इसके बाद उनकी जानकारी विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को भेजी गई।

देश निकाले का आदेश

FRRO ने जांच के बाद सभी 15 लोगों को देश से निकालने (डिपोर्ट) का आदेश दिया है। अब इन सभी को तय प्रक्रिया के तहत उनके-अपने देशों में वापस भेजा जाएगा।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की जा सके और उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें: Delhi Old Vehicles: दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल! पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+