दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं 45000 से अधिक केस, IIT की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

Corona की दूसरी लहर था ट्रेलर, थर्ड वेव में आ सकती है सुनामी

नई दिल्ली, 29 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन के सहारे काबू कर लिया गया है, सोमवार से अनलॉकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। महामारी की तीसरी लहर को लेकर जानकार पहले ही चेतावनी दे चुके हैं लेकिन शनिवार को आईआईटी दिल्ली की एक रिपोर्ट में जो कुछ कहा गया उससे केजरीवाल सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक हो सकती है।

IIT Delhi report More than 45000 cases can be reported daily in the third wave of coronavirus

Recommended Video

    Corona की Third Wave में Delhi में रोजाना आ सकते हैं 45 हजार केस- IIT दिल्ली | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बीते दिनों देश में कोविड महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी दी थी जिसमें बच्चों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। इस बीच अब आईआईटी दिल्ली के भी विशेषज्ञों ने महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट तैयार की है। दिल्ली हाई कोर्ट में फाईल की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर में राजधानी में रोजाना 45 हजार से अधिक मामले सामने आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना पर 'गुड न्यूज', दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में 900 मामले आए सामने

    आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी लहर के मुकाबले कोरोना की थर्ड वेव में दैनिक मामलों की संख्या 30-60 फीसदी अधिक पहुंच सकती है। इसके अलावा हालात इतने गंभीर हो सकते हैं कि अस्पताल में रोजाना 9 हजार से अधिक लोगों को भर्ती कराना पड़ सकता है, जिससे मौत का आंकड़ा भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि अगर तीसरी लहर में मामले बढ़ते हैं तो मरीजों की सुविधा और अस्पतालों की क्या हालत होगी साथ ही ऑक्सीजन को लेकर कितनी मारा-मारी हो सकती है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के करीब 900 नए मामले मिले और दूसरी लहर में पहली बार 1,000 से कम दैनिक केस दर्ज हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+