दिल्ली में कोरोना पर 'गुड न्यूज', दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में 900 मामले आए सामने

दिल्ली में कोरोना पर 'गुड न्यूज', दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में 900 मामले आए सामने

नई दिल्ली, 29 मई: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के आंकड़ों में लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली में शनिवार (29 मई) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ये पहली बार है, जब दिल्ली में एक हजार से कम कोविड-19 के केस सामने आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जैसे-जैसे दिल्ली में केस कम होते जाएंगे, हम और अनलॉक करेंगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये बयान छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने के बाद दिया। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

coronavirus

Recommended Video

    Corona Update: दिल्ली से अच्छी खबर, दूसरी लहर में पहली बार नए केस 1 हजार से कम | वनइंडिया हिंदी

    18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीन सेंटर दिल्ली में हुए बंद

    दिल्ली में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन फिलहाल नहीं पा रहा है। इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर शनिवार (29 मई) को कहा है, ''दिल्ली में 92 लाख युवा हैं, जिनके लिए हमें 1.84 करोड़ वैक्सीन डोसेस की जरूरत है। लेकिन केंद्र सरकार ने हमें सूचित किया कि दिल्ली को 10 जून से पहले वैक्सीन नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से हमें युवाओं के सारे वैक्सीनेशन सेंटर्स मजबूरन बंद करने पड़े हैं।''

    28 मई को दिल्ली में कोरोना के कितने 1,141 नए मामले आए सामने

    शुक्रवार (28 मई) को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,141 नए कोरोना मामले सामने आए थे और 139 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2,799 लोग 24 घंटे में ठीक हुए थे। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 14,581 है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 23,951 लोगों की मौत हो चुकी है।

    दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 7.46 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है।

    28 मई तक की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एक दिन में कुल 39,173 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें से 33,729 लोगों को पहली डोज और 5,444 लोगों को दूसरी डोज लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+