'अगर BJP ने केजरीवाल जी को जेल में नहीं डाला होता तो', CM आतिशी का बीजेपी पर अटैक
Delhi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव से पहले 'महिला सम्मान योजना' का ऐलान करके बड़ा दांव चल दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सम्मान योजना को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। सीएम आतिशी ने कहा कि इस साल बजट में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने फैसला लिया था कि महिलाओं को 1-1 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी, हमारी सरकार इस वादे को भी पूरा करने जा रही है।
बता दें कि गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएम ने कहा कि ज्यादातर महिलाओं को पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन दिल्ली सरकार महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने की स्कीम पर काम कर रही है।

आतिशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने वादा किया है कि चुनाव के बाद सभी महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के आरोपों पर भी पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने से रोकने की साज़िश की गई लेकिन दिल्ली सरकार ने फिर भी अपना वादा निभा कर दिखाया। आतिशी ने कहा कि हमारे विरोधियों ने पहले इस स्कीम को लागू करने से रोका और अब पूछ रहे हैं कि इतनी देरी क्यों आई? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, इसलिए इसे लागू करने में देरी हुई।
इन महिलाओं को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 12 दिसंबर 2024 तक 18 साल से अधिक उम्र की दिल्ली की सभी युवतियां इसकी पात्र हो़ंगी। जो भी महिलाएं सरकारी नौकरी कर चुकी हैं, पेंशन भोगी हैं या आयकर भरती हैं, उनको इस सम्मान राशि का लाभ नहीं मिलेगा।
क्राइटेरिया क्या होगा?
आतिशी ने कहा कि कितनी महिलाएं एप्लाई करेंगी वो तो पता चलेगा लेकिन फिलहाल जो महिलाएं टैक्स भर रही हैं, 5 लाख रुपए कमाती हैं, वो इस योजना के लिए Eligible नहीं होंगी। साथ उन्होंने ये भी साफ किया फैमिली की इनकम का दायरा नहीं रखा गया है। महिलाओं की इंडिविजुअल इनकम देखी जाएगी।
आगे आतिशी ने कहा, अगर BJP ने केजरीवाल जी को Jail में नहीं डाला होता तो अभी तक महिलाओं को सम्मान राशि की कई किश्तें मिल गई होती।












Click it and Unblock the Notifications