अगर अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली तो दें इस्तीफा: अरविंद केजरीवाल

Delhi News: दिल्ली में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इससे लोगों के बीच असुरक्षा और भय का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों मंगोलपुरी में रात को एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की सियासत में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी पिछले कुछ दिनों से केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगा रही है। वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवला ने इस मामले पर कड़ा रूख अख्तियार किया है और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं शालीमार बाग में हूं और यहां गुंडों ने दो लड़कों को चाकुओं से गोदा, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई। दिल्ली में लगातार हत्याएं हो रही हैं लेकिन दिल्ली पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले अपराधियों को पकड़ने की जगह पीड़ितों को धमकियां दे रहे हैं। मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं कि अगर उनसे दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है तो वह इस्तीफा दे दें।

Arvind Kejriwal

बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया और 'अपराधों में वृद्धि' पर चर्चा करने का आग्रह किया। वहीं, सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी अपराध के मुद्दे को लेकर घेरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+