'मार्च में पानी के बढ़े बिल माफ कर दूंगा', चुनाव से पहले केजरीवाल ने कर दिया बड़ा वादा
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 'AAP' सरकार ने 10 साल तक दिल्लीवासियों की ईमानदारी से सेवा की। उनकी सरकार ने ऐसे काम किए जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट न दें।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो आपलोगों को मिलने वाली मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधाएं को बंद कर देगी। अगर आप बीजेपी को वोट देते हैं, तो आपको यह देखना होगा कि अपने बिलों का भुगतान करें या अपने बच्चों की देखभाल करें।

उन्होंने ने लोगों से पानी के बढ़े हुए बिल माफ करने का वादा करते हुए आम आदमी पार्टी को वोट देने और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने में मदद करने की अपील की। अगले साल फरवरी में दिल्ली में चुनाव होना है। मैं सत्ता में आने के बाद मार्च में सबसे पहले इन 'बढ़े हुए' पानी के बिलों को माफ करवा दूंगा। गौरतलब है कि अगले साल फरवरी महीने में राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल पदयात्रा कर रहे हैं।
वहींं, आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वे जानते हैं कि इस बार आप हार जाएगी। वह अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के मन में बीजेपी के प्रति भ्रम पैदा करने में लगे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता उनके काम से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, हमने दोहराया है कि बिजली सब्सिडी न केवल जारी रहेगी, बल्कि इसका लाभ मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications