AAP के साथ एक बार फिर I-PAC, दिल्ली विधानसभा चुनाव से बड़ा दावा- अरविंद केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक!
दिल्ली में आगामी चुनावों को लेकर पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I- PAC ने बड़ा दावा किया है। फर्म ने एक ताजा बयान में कहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है। बता दें कि I-PAC वही चुनावी रणनीतिकारों की फर्म है, जिसकी स्थापना प्रशांत किशोर ने की थी। इस फर्म में पिछली बार हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने में मदद की थी।
कथित रूप में दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर के दावों के I- PAC ने खारिज कर दिया। I-PAC के एक अधिकारी ने कहा कि फर्म ने आम आदमी पार्टी के लिए एक नया अभियान तैयार किया गया है। आम आदमी पार्टी के निशाने पर इस बार उपराज्यपाल हैं। ऐसे में एलजी और सत्ता पक्ष के बीच खींचतान का माहौल है।

आई- पीएसी के एक अधिकारी ने कहा, "हमने एक नए अभियान को आकार देने में मदद की है जो शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करेगा और लोगों को केंद्र की विफलताओं के बारे में जागरूक करेगा, साथ ही आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी प्रदर्शित करेगा, "सूत्रों ने कहा। राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के दायरे में आती है।"












Click it and Unblock the Notifications