सेक्स स्कैंडल पर केजरीवाल के मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिल रही है दलित होने की सजा
नई दिल्ली। सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संदीप कुमार ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें दलित होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।
सेक्स सीडी सामने आने के एक दिन बाद संदीप कुमार ने कहा, 'मुझे दलित होने की कीमत चुकानी पड़ रही है। उस वीडियो में मैं नहीं हूं। उसकी जांच होनी चाहिए।'
'मेरे साथ एकलव्य जैसा व्यवहार'
संदीप कुमार ने कहा, 'मेरे साथ भी एकलव्य जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जब भी हमारी कम्युनिटी के लोग आगे बढ़ते हैं, ऊपर उठते हैं, उन्हें बर्बाद करने की साजिश रची जाने लगती है।'

'ये अंबेडकर प्रतिमा लगाने की सजा है'
AAP नेता ने पूरे घटनाक्रम को साजिश करार देते हुए कहा कि इस सब की शुरुआत तभी हो गई थी जब उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई थी। उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मैं गरीब और दलित हूं। यह मीडिया ट्रायल है। मेरे वाल्मीकि समाज से होने की वजह से यह साजिश रची गई है।'












Click it and Unblock the Notifications