दिल्ली के मुस्तफाबाद में घर ढहा, मलबे में कई लोग दबे, 4 लोगों को निकाला गया बाहर
नई दिल्ली, 24 जुलाई। आज सुबह तकरीबन 5 बजे दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित बाबू नगर चने वाली गली में एक घर ढह गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके फायर विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू किया। मलबे से अभी तक 4 लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे और लोगों की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि यह घर काफी पुराना था और बारिश की वजह से यह कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह गिर गया। फायर विभाग ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications