Hospital Fire: दिल्ली के चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बड़ी घटना, 6 बच्चों की मौत, जानिए अस्पताल की 5 बड़ी खामियां
Delhi Hospital Fire: दिल्ली के विवेक विहार में एक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में आग की घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई। घटना की जांच में अस्पताल में कई खामियां सामने आईं। डीसीपी शाहदरा ने एक बयान जारी कर अस्पताल के मौजूदा हालात और आग के चलते झुलसे बच्चों की मौत को लेकर अपडेट दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार बड़ी घटना सामने आई। हादसा विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने कारण हुआ। हादसे को लेकर पुलिस ने कई बड़ी खामियां गिनाई हैं। डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ''घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई है। हमें पता चला कि अस्पताल की एनओसी भी 31 मार्च को खत्म हो गई थी और अस्पताल की एनओसी भी 31 मार्च को खत्म हो गई थी। 5 बिस्तरों तक की अनुमति थी लेकिन उन्होंने 10 से अधिक बिस्तर लगा दिए।

दिल्ली पुलिस ने बताई ये 5 बड़ी खामियां-
- बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड हॉस्पिटल को जारी किया गया लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो चुका है।
- लाइसेंस केवल 5 बिस्तरों के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन घटना के समय अस्पताल में 12 नवजात बच्चे भर्ती थे।
- डॉक्टर नवजात शिशु प्रोत्साहन देखभाल की आवश्यकता वाले नवजात बच्चे का इलाज करने के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि वे केवल बीएएमएस डिग्री धारक हैं।
- आग लगने की स्थिति में अस्पताल में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे।
- किसी भी आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में कोई आपातकालीन निकास नहीं है












Click it and Unblock the Notifications