फिल्म में प्रोड्यूसर ने नहीं करने दिया कोई बोल्ड सीन तो हीरोइन हुई आग-बबूला, मामला पहुंचा कोर्ट

फिल्म में बोल्ड सीन ना होने पर प्रोड्यूसर से भिड़ी हीरोइन, मामला पहुंचा कोर्ट

नई दिल्ली। आमतौर पर इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं, जब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हीरोइन से बोल्ड सीन कराना चाहते हैं और कई बार ये इतना बढ़ जाता है कि हीरोइन बिगड़ जाती है। इस तरह के मामलों पर हीरोइन कई बार फिल्म तक छोड़ देती है लेकिन दिल्ली में मामला एकदम इसके उलट आया है, जहां प्रोड्यूसर के साफ-सथुरी फिल्म बनाने की बात पर हीरोइन बिगड़ गई और बात कोर्ट तक जा पहुंची।

love

प्रोड्यूसर पहुंचा कोर्ट

प्रोड्यूसर पहुंचा कोर्ट

एनबीटी की खबर के मुताबिक, दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले एक बुजुर्द पति-पत्नी ने कड़कड़डूमा कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी लगाई है और बताया है कि वो पांडव नगर में एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं और एक लड़की इसलिए उनको परेशान कर रही है क्योंकि उन्होंने उसके साथ एक फिल्म करने से इंकार कर दिया, जिसमें वो बोल्ड सीन करना चाहती थी। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पांडव नगर पुलिस ने लड़की पर केस दर्ज कर लिया।

बोल्ड सीन की बात पर प्रोड्यूसर ने किया इंकार

बोल्ड सीन की बात पर प्रोड्यूसर ने किया इंकार

प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले आरके जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पिछले 25 सालों से एक टीवी प्रॉडक्शन हाउस चलाते हैं। एक युवती कुछ कुछ माह पहले उनसे फिर मिली और बताया कि वह मॉडल है और उनके प्रॉडक्शन हाउस के साथ एक फिल्म बनाना चाहती है।

जिंदल ने बताया कि स्क्रिप्ट देख उन्हें पता चला कि युवती इस फिल्म में बोल्ड सीन भी करना चाहती है। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म पर काम करने से मना कर दिया। इस पर लड़की ने कहा कि उसने इस प्रोजक्ट पर काफी पैसा लगाया है और उन्हें काम करना ही होगा।

लड़की ने शुरू कर दी वसूली

लड़की ने शुरू कर दी वसूली

जिंदल ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने से साफ इंकार कर दिया तो लड़की ने उन्हें अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। इसके बाद उसने आरके जिदंल पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का केस दर्ज करवाने की धमकी दी तो जिंदल और उनकी पत्नी ने बदनामी से डर उसे 40 हजार रुपए दे दिए।

40 हजार लेने के बाद लड़की ने और रुपए मांगने शुरू कर दिए तो जिंदल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो वो कोर्ट पहुंचे। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की धारा 388 (वसूली) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+