सिलक्यारा टनल रेस्क्यू टीम के हीरो रैट-होल माइनर्स से मिले केजरीवाल, मंत्री आतिशी ने दी जानकारी

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में सुरक्षित लौटे 41 मजदूरों को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले रैट-होल माइनर्स से मुलाकात करके उनका सम्मान किया। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली और देश के लोगों की तरफ से पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया।

delhi news

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों को आप यहां देख रहे हैं, वे सालों से दिल्ली जल बोर्ड की टीम से जुड़े हैं और मैन्युअल खुदाई करते हैं। इन लोगों ने अपनी मशीनरी और मेहनत के साथ, सिल्कयारा सुरंग में फंसे हुए 41 श्रमिकों तक बोरिंग करके पाइप पहुंचाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पूरी टीम को सम्मानित किया।

वहीं उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान में शामिल टीम के सदस्य विपीन ने कहा, "हमें देश की सेवा करने का जो सौभाग्य मिला वह अतुल्य है और सर्वोपरी है। हमारी जगह यदि किसी और को भी ये सौभाग्य मिलता तो वो भी इस काम में इतना ही खरा उतरता।इसमें केवल हमारा ही योगदान नहीं है, बल्कि देश की कई एजेंसियों का भी योगदान है।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से 41 श्रमिक उसके अंदर फंस गए थे। 17 दिनों तक कई एजेंसियों के अभियान के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। एक अमेरिकी ऑगर मशीन खराब हो जाने के बाद खुदाई के लिए 'रैट-होल खनन' विशेषज्ञों की 12 सदस्यों की टीम को बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें दिल्ली के 12 कॉलेजों में भ्रष्टाचार का खुलासा, मंत्री आतिशी ने लिखा केंद्र को पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+