दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से मिली राहत, धूल भरी आंधी ने बढ़ाई मुश्किल, तो बारिश से मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली, 04 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में शुक्रवार मौसम ने करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई लेकिन बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में अचानक बदले इस मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्द की गई। घने काले बादल की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही दिल्ली में आज आंधी-बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, Kerala के बाद Karnataka पहुंचा मॉनसून | वनइंडिया हिंदी
    Heavy rain accompanied by winds lashes Delhi ang NCR

    दिल्ली में बारीश के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई इलाकों से तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। दिल्ली के पंडित पंत मार्ग से सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क बारिश से नहाया हुआ है, हालांकि कई जगह जल जमाव का मामला भी सामने आया। दिल्ली के अलावा एनसीआर, यूपी, हरियाणा और आस-पास के राज्यों से भी तेज हवा चलने की खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह कर्नाटक पहुंचा मानसून है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने SC में लगाई याचिका, पड़ोसी राज्यों में चलने वाले इन 10 थर्मल पावर प्लांट को किया जाए बंद

    भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि कर्नाटक में मानसून ने आज दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से कर्नाटक में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक कर्नाटक में मानसून शनिवार को पहुंचेगा। फिलहाल बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कई जिलों में इस वक्त झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कर्नाटक के साथ, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी जमकर बारिश होगी। विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी है तो कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+