दिल्‍ली: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ ने मेडिकल छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में LG को लिखा पत्र, तुरंत कार्रवाई

देश की राजधानी दिल्‍ली में एमबीबीएस के स्‍टूडेंट्स के साथ कथित यौन उत्‍पीड़न मामले में दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्‍यपाल को पत्र लिखा है। स्‍वास्‍थ मंत्री ने एलजी वीके सक्‍सेना को पत्र लिखते हुए इस मामले में तुरंत एक्‍शन लेने की मांग की है।

saurabh

बता दें इससे पहले इस मामले में सतर्कता निदेशालय ने स्वास्थ्य सचिव को चिट्ठी लिखी थी और बीते सोमवार को कई संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की

वहीं अब दिल्ली सरकार के एक कॉलेज में मेडिसिन की एक छात्रा द्वारा मौखिक परीक्षा के दौरान अपने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न और हमला करने का आरोप लगाने संबंधी इस मामले में दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी को पत्र लिखकर शिक्षक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही धीमी प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य सचिव की आलोचना की।

छुट्टी पर भेज दिया गया है

सौरभ भारद्वाज ने कहा लगभग डेढ़ महीने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बच्चियों के साथ यौन उत्‍पीड़न हुआ, उनके प्रोफेसर पर आरोप लगे लेकिन मुझसे स्वास्थ्य सचिव ने ये घटना छिपाई, जबकि उन्‍हें मुझे सूचित करना चाहिए था। उन्‍होंने ये भी खुलासा किया कि कॉलेज अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कमेटी देरी कर रही है, रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। इतना समय बीतने के बाद भी छात्राओं को अीाी तक न्‍याय नहीं मिला। शिकायत वापिस लेने के लिए बच्चियों पर प्रिंसिपल और HOD दबाव डाल रहे हैं।

मंत्री ने कहा 18 मार्च को सोशल मीडिया से पता चला और मैंने बच्चियों से मुलाक़ात की, उसी दिन मुख्य सचिव को कार्यवाही के आदेश दिये थे।

डेढ़ महीने बाद भी जांच समिति ने नहीं सौंपी है अंतरिम रिपोर्ट

सौरभ भारद्वाज ने बताया महिला ने पहली बार 31 जनवरी को कॉलेज अधिकारियों को घटना की सूचना दी थी। हालांकि कॉलेज ने एक आंतरिक शिकायत समिति जांच का गठन किया था, लेकिन अभी तक अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए, समिति को अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए 90 दिन मिलते हैं। इस बीच, महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. डीसीपी (रोहिणी) गुरइकबाल सिद्धू ने बताया आरोपी को जमानत दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+