दिल्ली सरकार जल्द शुरू करेगी माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 2-3 मरीजों वाले इलाकों में होगी जांच

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रोजाना सामने आने वाले मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कल रविवार को कोरोना के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली में 4,033 नए कोविड मामले आए। ऐसे में अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जैन ने कोरोना की रोकथाम के लिए सोमवार को मीडिया को बताया कि सरकार जल्द ही कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने वाली है।

health minister Satyendar Jain

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया किडॉक्टरों के अनुसार नया कोरोना वायरस तेजी से फैलता है, लेकिन यह कम गंभीर होता है। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही 2-3 कोविड-19 रोगियों के इलाकों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन शुरू करने वाली है। उन्होंने कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों से भी प्लाज्मा डोनेट करने का अपील की। जैन ने कहा कि लोगों को आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करना चाहिए, जिससे कोरोना मरीजों के ठीक होने में मदद मिल सकें।

रविवार को आए 4 हजार केस

इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी देते स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कल कोरोना के 4,033 पॉजिटिव मामले सामने आए। कल 86,899 से टेस्ट किए गए। कल पॉजिटिविटी दर 4.64% थी। कोरोना के मामले अचानक से बढ़े हैं। ऐसे में टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के सवाल पर दिल्ली सरकार पर ही साफ कह चुकी है कि लॉकडाउन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए एक समाधान नहीं है।

दिल्ली में 13 हजार एक्टिव केस

अगर दिल्ली के कोरोना ट्रैकर पर नजर डाले तो दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल मामले 6,76,414 पहुंच गए है। जिनमें से कुल रिकवरी 6,51,351 हुई है। वहीं राजधानी में अभी भी 13,982 सक्रिय मामले है, वहीं इस जानलेवा वायरस से 11,081 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+