तबीयत खराब हुई लेकिन भूख हड़ताल पर अडिग हैं आतिशी, बोलीं -दिल्ली को पानी दिलवाए बिना नहीं तोड़ूगी अनशन
दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे हैं, एक महीने से अधिक समय हो चुका है लेकिन दिल्लीवासियों की समस्या जस-तस की है। हालात ऐसे हैं कि पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच चुकी है, इसी बीच हरियाणा से दिल्ली वालों के लिए अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी आतिशी की तबीयत बिगड़ चुकी है।
डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है लेकिन उन्होंने एडमिट होने से इनकार कर दिया है और कहा है कि जब तक हरियाणा दिल्लीवासियों को उनके हक का पानी नहीं देता है तब तक वो अन्न ग्रहण नहीं करेंगी, अनशन जारी रखेंगी।

24 जून 2024 सोमवार को आतिशी ने अपनी अनशन के चौथे दिन एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो एकांत में भूख हड़ताल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आतिशी काफी कमजोर नजर आ रही हैं।
आतिशी ने अपने इस वीडियो की शुरूआत में कहा
"आज मेरे अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन है।। दिल्ली में पानी की भारी कमी है इसलिए मैं अनशन पर हूं। पिछले 3 हफ्तों से हरियाणा ने दिल्लीवालों को पानी की सप्लाई कम कर दी है! हरियाणा सरकार 100 पिछले तीन सप्ताह से दिल्ली में एमजीडी पानी कम आ रहा है।"
आतिशी ने वीडियो में आगे कहा
अस्पताल के डॉक्टर मेरा चेकअप करने आए थे मेरा शुगर और बीपी लो आया है, मेरा मेरा वजन घट रहा है। मेरा कीटोन लेवल बहुत बढ़ गया है?
आतिशी ने बताया डॉक्टर ने उन्हें कहा है कि "आपका कीटोन लेवल का इतना बढ़ना ठीक नहीं है, ये शरीर और सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन मेरी तबीयत कितनी भी खराब हो, मेरे शरीर को कितनी भी तकलीफ हो, ये व्रत करने का मेरा संकल्प मजबूत है और जब तक 28 लाख दिल्लीवासियों को पानी नहीं मिल जाता, मेरा अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।"












Click it and Unblock the Notifications