बारात में सबके सामने घोड़ी पर बैठे दूल्हे को लूटा, किसी को भनक तक नहीं लगी, नाचते रह गए बाराती
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में घोड़ी सवार होकर बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल जा रहे दूल्हे से लूट की हो गई और बारात में शामिल लोग डांस करने में मशगूल रहे। तीन लुटेरे दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला और सोने की लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें, दिल्ली में पिछले 48 घंटे में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी झपटमारों ने एक दूल्हे को निशाना बनाया था। झपटमार दूल्हे का कीमती सामान छीनकर फरार हो गए। इस घटना में भी बाराती नाचने गाने में इतना व्यस्त रहे कि उन्हें दूल्हे के साथ लूट की घटना बाद में पता चली।
Recommended Video

नाचने-गाने में व्यस्त थे बाराती, दूल्हे के साथ हो गई लूटपाट
पुलिस के मुताबिक, जनकपुरी में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह था। रात के करीब 10 बजे बारात मेट्रो के पिलर संख्या 556 के पास पहुंची थी। सब लोग नाचने-गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान झपटमारों ने दूल्हे को अपना निशाना बनाया और उसके गले में पड़ी नोटों की माला और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जब तक दूल्हा किसी को कुछ बताता, लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले की लुटेरे वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। हालांकि, लोगों ने लुटेरों को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल सका।
48 घंटे में दूसरी वारदात
बता दें, दिल्ली में पिछले 48 घंटे में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी झपटमारों ने एक दूल्हे को निशाना बनाया था। झपटमार दूल्हे का कीमती सामान छीनकर फरार हो गए। इस घटना में भी बाराती नाचने गाने में इतना व्यस्त रहे कि उन्हें दूल्हे के साथ लूट की घटना बाद में पता चली। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से है। पुलिस ने झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications