दिल्ली एयरपोर्ट पर बेबी के डायपर से निकला 16 किलो सोना, 4 गिरफ्तार

सोने की तस्करी के लिए स्मगलर नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर बेबी के डायपर में मिला 4.28 करोड़ा को सोना।

दिल्ली। अंडरगारमेंट्स में गोल्ड छिपाकर स्मगलिंग करने का मामला सामने आता रहा है लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो बेबी के डायपर के अंदर डालकर सोने की बिस्किट ले जा रहे थे।

gold smuggling

बेबी के डायपर में मिला 16 किलो सोना

स्मगलर सोने की तस्करी के लिए नए-नए तरीकों की खोज में रहते हैं। दिल्ली के एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को बेबी के डायपर के अंदर से 16 किलो सोना मिला। इतने सोने की कीमत 4 करोड़ 28 लाख रुपए आंकी गई है।

दुबई से आ रही फ्लाइट से आए स्मगलर

दुबई के फ्लाइट से 6 यात्रियों का एक ग्रुप आया जिसमें दो नवजात थे। चेकिंग के दौरान ग्रीन सिग्नल पार करने के बाद इनको जांच के रोका गया। जब तलाशी ली गई तो दोनों नवजात के डायपर के अंदर से 16 किलो सोना निकला। सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सोने की बरामदगी हुई।

एक-एक किलो के थे 16 सोने को बिस्किट

अधिकारियों ने इस बारे में और बताते हुए कहा कि बहुत ही चालाकी से नवजात को लपेटे गए तौलिए और डायपर में सोने के बिस्किट छिपाए गए थे। एक-एक किलो के 16 सोने के बिस्किट मिले जिनकी कीमत 4.28 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी

कुछ छह यात्रियों के ग्रुप में दो कपल थे और दोनों के पास एक-एक बच्चा था। दोनों कपल को कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+