फेसबुक पर हुआ इश्क, शादी से इनकार किया तो बालकनी से फेंका

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने शादी करने से मना करने पर लड़की को उसी के घर की बालकनी से नीचे फेंक दिया। दोनों की जान पहचान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से हुई थी।

girl

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगोलपुरी इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। आरोपी का नाम अमित बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के साथ जबरन उनके घर में घुस आया और लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ गया।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा
जब लड़की ने शादी से मना किया तो आरोपी ने अवंतिका एनक्लेव स्थित उनके आवास की बालकनी से लड़की को नीचे फेंक दिया। घरवालों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आस पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़की पर लगाया आरोप
पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय आरोपी ने लड़की पर एक लाख रुपये उधार लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह अब पैसे वापस नहीं करना चाहती।

दो साल पहले हुई दोस्ती
अमित ने बताया कि लड़की से उसकी दोस्ती करीब दो साल पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों शादी के लिए राजी हो गए थे लेकिन लड़की के घरवालों को जब पता चला कि वह बेरोजगार है तो शादी से इनकार कर दिया। हालांकि अमित लगातार लड़की और उसके परिवारवालों पर शादी का दबाव बना रहा था।

अमित ने लड़की पर लगाए आरोप
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया, 'अमित का कहना है कि वह अपने पैसे मांगने लड़की के घर गया था। आरोपी का कहना है कि लड़की उसे फंसाने के लिए जानबूझ कर बालकनी से कूद गई।' लड़की के घरवालों की शिकायत के आधार पर अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+