दिल्ली: गैस लीक होने से 300 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
गैस के प्रभाव से बेहोश हुई छात्राओं को छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी छात्राएं रानी लक्ष्मी सर्वोदय कन्या विद्यालय की हैं।
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में गैस लीक होने से पास के रानी लक्ष्मी सर्वोदय कन्या विद्यालय की 300 से ज्यादा स्कूली छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं। गैस के प्रभाव से बेहोश हुई छात्राओं को छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी छात्राएं रानी लक्ष्मी सर्वोदय कन्या विद्यालय की हैं। सभी बच्चियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बच्चियों के साथ-साथ नौ टीचरों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुगलकाबाद इलाके के प्रहलादपुर में एक कंटेनर डिपो से गैस लीक होने से स्कूली बच्चों तबीयत बिगड़ी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अस्पताल पहुंच बच्चों का हालचाल जाना। मनीष सिसोदिया ने देर तक बच्चों से बात की। मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
घटना शनिवार को तब हुई जब कक्षाएं चल रही थीं और बच्चों ने सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और ये बढ़ती ही रही। पुलिस के मुताबिक तुगलकाबाद के कस्टम इलाके में यह घटना घटी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications