राजधानी दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा योजना ने बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 2019 में भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी। 2024 के ताजा आकड़ें के मुताबिक, 150 करोड़ से अधिक बार महिलाओं ने दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा किया है। इस योजना की वजह से दिल्ली में महिलाओं के बीच सरकारी बस का उपयोग बढ़ा है, जिसमें 15 प्रतिशत नई महिला यात्रियों के जुड़ने के साथ ही 25 फीसद महिलाएं नियमित रूप से बसों में सफर करती हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस खास मौके पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पर एक्स पर पोस्ट के माध्यम से कहा, "ये जानकर अच्छा लगा कि दिल्ली की बसों में अब तक 150 करोड़ से ज़्यादा पिंक टिकट बांटे जा चुके हैं हर महीने लाखों महिलाओं को इस पिंक टिकट से फ़्री सफ़र की सहूलियत मिल रही है. उनकी बचत अब उनके परिवार की ज़रूरतों में सहारा बन रही है।"

दिल्ली सरकार की पिंक टिकट योजना के पांच साल पूरे होने पर AAP नेता रीना गुप्ता , "दिल्ली सरकार की यह योजना लाखों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। उन्होंने कहा, 2024 तक 150 करोड़ से ज्यादा पिंक टिकट जारी किए गए, जिससे न केवल महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिला, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का एक मौका भी मिला। इस योजना से महिलाओं के लिए Public Transport पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुलभ हुआ। पिछले पांच सालों में बसों में महिलाओं की संख्या में 25 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने जो सपना देखा था, वो आज पूरा हुआ।
तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस योजना से न सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाया, बल्कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया। पिंक टिकट के माध्यम से मिले फायदे से ज्यादातर महिलाओं ने घरेलू खर्चों में या जरूरत के समय खर्च के लिए बचाया। 54 फीसद महिलाएं अपनी बचत का इस्तेमाल घर के खर्चों में करती हैं, जबकि 50 फीदस महिलाएं इसे एमरजेंसी फंड के रूप में सुरक्षित रख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications