'नकली पहचान, असली कारोबार', दिल्ली में चार अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर रह रहे थे 15 साल से

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बवाना और महिपालपुर इलाकों से चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन बवाना जेजे कॉलोनी में रह रहे थे और प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे थे। इनकी पहचान 72 वर्षीय मुश्ताक और उसके दो बेटों शाहिद खान (28) और मिंटू (32) के रूप में हुई है।

वहीं, चौथे आरोपी मोहम्मद मंटो को महिपालपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर दिल्ली में बस गए थे। उन्होंने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जाली दस्तावेजों की मदद से न केवल यहां रहने का ठिकाना बनाया, बल्कि नौकरी भी हासिल कर ली।

Delhi news

पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस को बवाना में इनकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर छापेमारी की गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान शुरू में आरोपियों ने बांग्लादेश से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और फर्जी दस्तावेज दिखाकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की।

लेकिन, गहन पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी असलियत सामने आ गई। तीनों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने स्थानीय एजेंटों की मदद से पश्चिम बंगाल और दिल्ली में फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। पुलिस का कहना है कि वे बवाना में बसने से पहले दिल्ली के कई इलाकों में रह चुके हैं।

इस बीच, महिपालपुर इलाके से पकड़ा गया चौथा आरोपी मोहम्मद मंटो पिछले 15 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वह हाल ही में किसी आवास की तलाश में था, जब पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना मिली और उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मंटो के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और उसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से भारत में घुसा था।

सभी आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें निर्वासन की प्रक्रिया के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: दिल्ली लैंड किया तहव्वुर राणा का प्लेन, एयरपोर्ट से ले जाया जाएगा NIA हेडक्वार्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+