UK Political Crisis: ब्रिटेन में गहराया सत्ता संकट, PM कीर स्टार्मर आज कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान

UK Prime Minister Crisis: ब्रिटेन की राजनीति में इस समय बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टार्मर जल्द ही अपने पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि सरकार से जुड़े सूत्र इन खबरों को पूरी तरह गलत बता रहे हैं।

इसी बीच उनकी पार्टी के अंदर बढ़ते विरोध और विरोधी नेताओं की मजबूत होती स्थिति ने दबाव और बढ़ा दिया है। अब सबकी नजर सोमवार पर टिकी है, जब स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।

britain political crisis

Keir Starmer Resignation Rumours: इस्तीफे की खबरों से मचा राजनीतिक हंगामा

ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के सामने आते ही ब्रिटिश राजनीति में हलचल बढ़ गई। हालांकि सरकारी सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि स्टार्मर देश के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने में व्यस्त हैं और इस्तीफे जैसी कोई योजना फिलहाल नहीं है।

ये भी पढे़ं: Starmer vs JD Vance: अमेरिका पर क्यों भड़का ब्रिटेन? PM कीर स्टार्मर ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति की लगा दी क्लास

विरोधी नेता की जीत से बढ़ा दबाव

स्टार्मर के लिए मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब उनके प्रमुख विरोधी एंडी बर्नहैम ने हालिया चुनाव में जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बर्नहैम की राजनीतिक ताकत बढ़ गई है और उन्हें स्टार्मर के नेतृत्व को चुनौती देने का मौका मिल सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नतीजे ने लेबर पार्टी के अंदर भी नई बहस छेड़ दी है। कई नेता अब पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर खुलकर अपनी राय रखने लगे हैं।

परिवार और करीबी नेताओं से कर रहे चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार कीर स्टार्मर इस समय अपने आधिकारिक ग्रामीण आवास चेकर्स में हैं। बताया जा रहा है कि वह कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी पत्नी और करीबी सहयोगियों से चर्चा कर रहे हैं। लेबर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का भी मानना है कि आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि अभी तक स्टार्मर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे अटकलों का दौर लगातार जारी है।

अपनी ही पार्टी में बढ़ता जा रहा विरोध

स्टार्मर की सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं बल्कि उनकी अपनी पार्टी बनती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ खड़े हो चुके हैं। इन सांसदों का कहना है कि पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है। कुछ नेताओं ने तो यहां तक मांग कर दी है कि स्टार्मर या तो तुरंत इस्तीफा दें या फिर पद छोड़ने की एक तय समय-सीमा घोषित करें। इससे पार्टी के भीतर तनाव साफ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा?

कुर्सी बचाने के लिए तैयार हैं स्टार्मर

बढ़ते दबाव के बीच कीर स्टार्मर ने हाल ही में साफ कहा था कि वह किसी भी राजनीतिक चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की कि आंतरिक विवाद और गुटबाजी से बचें, क्योंकि इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। स्टार्मर का मानना है कि मौजूदा समय में पार्टी को एकजुट रहने की जरूरत है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में वह पद पर बने रहते हैं या ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+