'शेर की एक दहाड़,' वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका को दी खुली चुनौती, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

Vaibhav Sooryavanshi: मेजबान श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाले खिताबी महामुकाबले से ठीक पहले भारत-ए के 15 वर्षीय युवा सनसनी और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है। लीग स्टेज के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हुई तीखी बहस और स्लेजिंग का जवाब वैभव ने अब बेहद आक्रामक अंदाज में दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने मन बना लिया है कि पिछले मैच में हुई बदतमीजी का जवाब अब बल्ले से दिया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच से पहले धमाकेदार अंदाज दिखाया है।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने डाली चुनौती

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रैक्टिस का एक फोटो लगाया है, इसमें वह राजस्थान रॉयल्स की जर्सी और किट में हैं। इसके पीछे लगा हुआ गाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने के लिरिक्स 'शेर की एक दहाड़, दंगल-दंगल' ने ध्यान खींचने का काम किया है।

सूर्यवंशी ने एक तरह से खुद को शेर बताते हुए श्रीलंकाई प्लेयर्स को दर्शा दिया है कि एक दहाड़ ही काफी है। अगर बल्ला चल गया, तो सभी प्लेयर्स देखते रह जाएंगे। इस स्टोरी में उन्होंने 100 भी लिखा है, जिसका मतलब है कि फाइनल मुकाबले में सूर्यवंशी शतकीय पारी खेलने का प्रयास करने वाले हैं।

युवा खिलाड़ी ने अपनी स्टोरी से यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस फाइनल मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम के किसी भी आक्रामक व्यवहार का वे और उनकी टीम पूरी ताकत के साथ सामना करेगी। वैभव के इस बेखौफ और निडर अंदाज ने मैच शुरू होने से पहले ही दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता को चरम पर पहुंचा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला है बल्ला

भले ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस ट्राई-सीरीज के पिछले चार मैचों में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला हो और वे केवल 118 रन ही बना सके हों, लेकिन उनके हौसले अब भी सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने फाइनल से पहले कड़े अभ्यास सत्र में उन्होंने अपनी कमियों को पूरी तरह सुधारने की कोशिश की है।

अगर वैभव का बल्ला चल जाता है, तो भारत को ट्रॉफी से कोई नहीं रोक सकता है, उनके तूफ़ान के सामने कोई गेंदबाज नहीं टिक पाता है और आज धमाके की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+