पूर्व BJP विधायक अनिल झा ने थामा AAP का दामन, केजरीवाल ने किया स्वागत, कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर अजीब रिएक्शन

Former BJP MLA Anil Jha Joins AAP: दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनका पार्टी में आना दिल्ली में आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेगा।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे की खबर भी सामने आई थी, जिसके बाद यह राजनीतिक हलचल तेज हो गई। अनिल झा ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य मिला है कि वह पूर्वांचल के लोगों, दलितों और पिछड़ों के लिए केजरीवाल द्वारा किए गए कामों से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।

ARVIND KEJERIWAL

केजरीवाल बोले, दिल्ली में दो सरकारें, अमित शाह को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में दो सरकारें हैं, एक राज्य सरकार और दूसरी केंद्र सरकार। केंद्र के पास शक्ति और संसाधन हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने हमेशा पूर्वांचल के लोगों के लिए काम किया है। मैंने हमेशा सवाल उठाया है कि अमित शाह और बीजेपी ने पूर्वांचल के लोगों के लिए क्या किया है।

यह भी पढ़ें दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी AAP, केजरीवाल को भेजा नाराजगी भरा लेटर, पढ़िए क्या लिखा

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों में जो स्थिति थी, उसमें आम आदमी पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि जब वह मुख्यमंत्री बने, तब अफसरों ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों में विकास नहीं हो सकता, लेकिन उन्होंने तमाम अड़चनों को पार करते हुए इन कॉलोनियों में पानी, सड़कों, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं पहुंचाईं।

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर केजरीवाल का अजीब रिएक्शन
जब पत्रकारों ने अरविंद केजरीवाल से कैलाश गहलोत के इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने तुरंत अपने सामने रखा माइक हटा लिया और माइक 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक की तरफ कर दिया। इस पर एक पत्रकार ने कहा, "क्या आप इस सवाल का जवाब नहीं देंगे?" मुस्कुराते हुए केजरीवाल ने जवाब दिया, "दे रहे हैं, आपको जवाब चाहिए न?"

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्गेश पाठक ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कैलाश गहलोत पिछले कई महीनों से ईडी और आईटी के छापों का सामना कर रहे थे। उनके पास अब कोई और रास्ता नहीं था, उन्हें भाजपा में ही जाना था।"

आप में शामिल होकर क्या बोले अनिल झा?

अनिल झा ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बना हूं। वह समाजिक न्याय के असली प्रतीक हैं, जिन्होंने पूर्वांचल के लोगों के लिए इतना कुछ किया है।" झा ने यह भी कहा कि वह 32 साल तक एक ही पार्टी में रहे, लेकिन अब उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें IPL 2025 Mega Auction: पूर्व मंत्री का क्रिकेटर बेटा आजमाएगा किस्मत, CG के 7 खिलाड़ी लेंगे नीलामी में हिस्सा

अनिल झा ने आगे कहा, "दिल्ली की 1600-1700 कच्ची कॉलोनियों में जो विकास हुआ है, वह अद्वितीय है। यहां दलित, महादलित और अति पिछड़े लोग रहते हैं, जिनके लिए दिल्ली सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। यह सचमुच सामाजिक न्याय की मिसाल है, और यही वजह है कि मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं।"

अनिल झा ने बताया सामाजिक न्याय का अर्थ

अनिल झा ने केजरीवाल की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में जो बदलाव आए हैं, वह उनके नेतृत्व में ही संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पूर्वांचल के लोगों के लिए जो काम किए हैं, वह किसी अन्य सरकार से नहीं हो पाया। मैं उनके नेतृत्व में विश्वास करता हूं और यही कारण है कि मैं इस पार्टी का हिस्सा बना हूं।

यह भी पढ़ें Jhansi hospital Fire: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई साजिश नहीं, CM योगी को सौंपी गई झांसी हादसे की जांच रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+