IPL 2025 Mega Auction: पूर्व मंत्री का क्रिकेटर बेटा आजमाएगा किस्मत, CG के 7 खिलाड़ी लेंगे नीलामी में हिस्सा
IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार का ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी आईपीएल की ऑक्शन प्रक्रिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 7 क्रिकेटर्स का नाम इस मेगा ऑक्शन में शामिल किया गया है, जो आईपीएल में अपनी जगह बनाने के लिए बोली में हिस्सा लेंगे।
छत्तीसगढ़ के ये 7 खिलाड़ी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में होंगे शामिल
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में आयुष पांडेय, अजय मंडल, शुभम अग्रवाल, अमदीप खरे, प्रतीक यादव, आशीष डहरिया और प्रशांत पैकरा का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों की बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी गई है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से इतने बड़े पैमाने पर खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बेटा आशीष डहरिया भी दिखायेगा टेलेंट
छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आशीष डहरिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सबका ध्यान आकर्षित किया है। आशीष डहरिया का नाम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल किया गया है, और उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है। यह आशीष के लिए एक बड़ा अवसर है, और वह इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।
आशीष डहरिया ने रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक और छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में शतक तथा अर्धशतक के साथ उन्होंने अपनी तकनीकी क्षमताओं को साबित किया है।
आपको बता दें कि आशीष डहरिया, जो इस ऑक्शन का हिस्सा होंगे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बेटे हैं। आशीष डहरिया को लेकर राज्यभर में विशेष उत्साह है क्योंकि वह पहले से ही प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीखें और स्थान
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी की टीमें जेद्दा पहुंचेंगी और खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया है, जिसमें 1165 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें RBI हेल्पलाइन पर बम धमकी, गाना गाकर खुद को बताया लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ, जानिये मामला
रिटेन खिलाड़ियों का अपडेट
मेगा ऑक्शन से पहले, 46 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों द्वारा रिटेन किया जा चुका है। इस बार के मेगा ऑक्शन में देश-विदेश से कई बड़े नाम अपनी किस्मत आजमाने आएंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ के इन युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक शानदार मौका होगा।
आईपीएल के लिए उत्साह और प्रतिस्पर्धा बढ़ी
आईपीएल का मेगा ऑक्शन हमेशा से ही क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा उत्सव होता है और इस बार सऊदी अरब में आयोजित होने वाला ऑक्शन क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों दोनों के लिए खास होने वाला है। इस साल आईपीएल में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों और देशों से खिलाड़ियों की एक लंबी सूची है, जो भारतीय क्रिकेट को और भी ग्लोबल बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications