Delhi: सितंबर के बाद पहली बार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 300 मामले दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Corona News: दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर पैर पसारने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के मामले 300 पहुंच गए हैं। पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार आज यानी बुधवार को 300 मामले दर्ज किए गए। मामले बढ़ने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India: सावधान देश में क्या आ रही चौथी लहर, Active Case 23 हजार के पार | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, मंगलवार को दिल्ली में 214 मामले दर्ज किए गए थे। संक्रमण दर 11.82 प्रतिशत दर्ज हुई थी। सोमवार को 115 मामले दर्ज किए गए थे। पॉजिटिविटी रेट 7.45 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 9.13 प्रतिशत की सकारात्मक दर के साथ 153 मामले दर्ज किए गए और शनिवार को 139 मामले दर्ज किए गए। जिसकी सकारात्मकता दर 4.98 प्रतिशत रही। शुक्रवार को 152 मामलों की सकारात्मकता दर 6.66 प्रतिशत और गुरुवार को 117 मामलों की सकारात्मकता दर 4.95 प्रतिशत रही।

    वहीं, बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यों के साथ मीटिंग में कोविड-19 और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की। कोरोना प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की तैयारियों का जायजा लिया गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग (whole genome sequencing) कराने पर ध्यान देने के साथ निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Covid-19: जानें देश के 10 जिले जहां तेजी से फैल रहा कोरोना, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+