Covid-19: जानें देश के 10 जिले जहां तेजी से फैल रहा कोरोना, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

Corona Cases In India: देश के 10 जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। इन अधिकांश जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। इनमें बड़े राज्यों के भी कई जिले हैं।

Corona Cases In India, Coronavirus in India

Corona Cases In India: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। कई राज्यों के साथ-साथ कई जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार एवं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,151 मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है। वहीं 1, 222 लोग स्वस्थ भी हुए। चलिए अब हम आपको बताने जा रहे देश के 10 ऐसे जिलों के बारे में जहां कोरोना तेजी से फैलने लगा है।

दिल्ली के चार जिलों में तेजी से फैल रहा कोरोना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में दिल्ली के चार जिले शामिल हैं। साउथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 13.8 फीसदी है। ईस्ट दिल्ली में 13.1 फीसदी है, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 12.3 फीसदी, सेंट्रल दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.4 फीसदी है।

महाराष्ट्र के दो जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
महाराष्ट्र के सांगली और पुणे में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। सांगली में संक्रमण दर जहां 14.6 फीसदी तो पुणे में संक्रमण दर 11.1 फीसदी हो गई है।

केरल के दो जिलों में संक्रमण दर तेज
केरल के वायनाड में कोविड की पॉजिटिविटी रेट 14.8% है, जबकि कोट्टयम में 10.5% है। केरल में पिछले साल की तरह तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि, यहां रोकथाम के उपाय भी तेजी से किए जा रहे हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में भी कोरोना ने लोगों को डराया
गुजरात के अहमदाबाद जिले में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां संक्रमण दर 10.7 फीसदी से अधिक हो गई है।

यूपी के लखीमपुर में अलर्ट
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 39 छात्राएं कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई हैं। इससे जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+