दिल्ली की रोहिणी जिला अदालत में फायरिंग, 1 की मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थिति रोहिणी की एक अदालत परिसर में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि फायरिंग आपसी रंजिश के चलते हुई है। अभी घटना की और जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले 29 अप्रैल को रोहिणी कोर्ट परिसर के अंदर एक कैदी को शनिवार को गोली मार दी गई थी। अभियुक्त 38 वर्षीय राजेश था जो कुख्यात बवाना गिरोह से संबंधित था। राजेश को हत्या के मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया था, जब दो हमलावरों ने सुबह 11.30 के आसपास गोलीबारी की थी।
राजेश को हरियाणा पुलिस ने दिसंबर 2016 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि रोहिणी इलाके में यह घटना होने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी लेकिन फिर वही ढुलमुल रवैया अपनाया जाने लगा।












Click it and Unblock the Notifications