दिल्ली के जहांगीरपुरी में 2 गुटों के बीच फायरिंग, 1 युवक की मौत, 2 घायल
Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में दो समूहों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। इसमें एक युवक की मृत्यु हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग के घटना जहांगीरपुरी इलाके के डी-ब्लॉक में हुई है। बीजेआरएम अस्पताल से दीपक उर्फ पत्रकार नामक युवक के भर्ती होने की सूचना मिली थी, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हैं।
दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत
इस सनसनीखेज वारदात की जांच में ज्ञात हुआ है कि दीपक और उसका भाई अपने कुछ साथियों के साथ पार्क-900 वाली गली में खड़ा हुआ थ, तभी नरेंद्र और सूरज नाम के दो युवक वहां आ धमके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तेज बहस होने लगी। विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस फायरिंग में दीपक को गर्दन, दोनों पैरों और पीठ पर गोली लगी, जबकि नरेंद्र की पीठ में चोटें पहुंची हैं। वहीं, सूरज के पैर में चोटें लगी हैं। फायरिंग के बाद दीपक को अपने भाई को अस्पताल में भर्ती करने ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुटबैक कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों आरोपी नरेंद्र और सूरज को हिरासत में ले लिया गया हैं,जबकि अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है।
नॉर्थ ईस्ट के वेलकम में भी हुई थी फायरिंग
इससे पूर्व भी दिल्ली में 19 अक्टूबर को फायरिंग की वारदात घटी थी। यह घटना दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट के वेलकम इलाके हुई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 60 राउंड गोलियां चली थीं। इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी लगभग 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की यह घटना आपसी रंजिश के कारण से हुई थी।
यह भी पढ़ें CG: बीजापुर में नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, पहले भी दी थी जान लेने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications